उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गांधीनगर में बुधवार की रात में दो बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने दे दी। पुलिस ने फंदे पर झूल रहे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
गांधीनगर कॉलोनी निवासी राहुल की वर्ष 2012 में गंगोह के गांव मोहनपुरा निवासी मोनिका के साथ आठ साल पहले शादी हुई । दोनों के दो बेटे हैं। युवक अपने साले के साथ यमुना नगर में काम करता है। घटना की रात में मृतका के पति काम से बाहर थे। बुधवार की रात में वह अपने कमरे में सोई हुई थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, खेतों में घुसकर बचाई जान, वन दरोगा समेत कई घायल, हालत गंभीर
गुरुवार सुबह के समय करीब सात बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतका की सास ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव छत के पंखे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूचना पर मृतका के परिजन भी गांधीनगर पहुंचे। दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई किए बगैर ही शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया। कोतवाल बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में पीएम कराकर शव उन्हें सौंपा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/