फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों का उद्धार करती हैं मां काल रात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सप्तम नवरात्र पर मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। मंगलवार को अष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आवास - विकास स्थित श्री हरि मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इसके साथ ही मां कालरात्रि का गुणगान किया। इसी तरह पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक पूजा कराई। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने सुबह और शाम के समय आरती संपन्न कराई। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में स्वामी कालेंद्रानंद ने मंत्रोच्चारण के साथ मां कालरात्रि की मूर्ति को श्री जगदंबा सहत्रनाम स्त्रोत के पाठ के साथ महा स्नान कराया। उन्होंने कहा कि मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश कर भक्तों का उद्धार करती हैं। इस दौरान मेहरचंद चंद, पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश, अजय कश्यप, बबीता, कविता, सुचेता, बाला आदि मौजूद रहे।
तहसील शिव मंदिर में प्रभु का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने पूजन संपन्न कराया। उधर, मोहल्ला रामनगर के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के श्री मां काली मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री पातालेश्वर मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन

अष्टमी आज, सुबह 6:25 से दोपहर 1:40 तक शुभ मुहूर्त
अष्टमी पूजन शुभ मुहूर्त आज सुबह 6:25 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक है। धर्म गुुरु अतुल जोशी महाराज का कहना है कि हो सके तो कन्याओं को घर बुलाने के बजाए पूजा के बाद उनके घर पर जिमाने की सामग्री देकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें