फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मां ने गेहूं की टंकी से निकालीं जहरीली गोलियां, तीन बेटियों को खिलाकर खुद खाईं, तीन की मौत एक गंभीर

Thu, 22 Jun 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मां  व दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला टाकान में गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने अपनी तीन बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जिला अस्पताल में मां और दो बेटियों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मोहल्ला टाकान निवासी संजू ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका विवाह पांच वर्ष पहले गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी ममता से हुआ था। जिसके बाद ममता के तीन बेटियां हुईं। मोहल्लेवासियों के अनुसार पति पत्नी में अक्सर गृह क्लेश रहा करता था।

यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। इसके बाद संजू ई रिक्शा लेकर काम पर चला गया और उसका छोटा भाई काका भी मजदूरी पर चला गया। इसके बाद ममता ने घर में रही गेहूं की टंकी को पलटकर उसमें रखी जहरीली गोलियां निकाल ली और अपनी तीनों बेटियों आरसी (4) सोना (2.5) और आरू (1.5) को खिलाने के बाद खुद भी खा ली।

कुछ देर बाद संजू वापस आया तो चारों की हालत देख उसके होश उड गए। उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आरसी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत के चलते ममता, आरू और सोना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ममता और आरू की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें