फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की ली सुपारी: हत्या करने आए शूटरों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस पूछताछ में उगला ये बड़ा सच

Wed, 21 Jun 2023 07:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सुपारी लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए शूटरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बड़ा सच उगल दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गांव हलालपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने आए दो शूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि तब तक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पर दो गोली चला चुके थे, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गए। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


बताया गया कि घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें प्रॉपर्टी डीलर को मारने की सुपारी दी थी, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर उस व्यक्ति को नहीं जानता है। न ही उसे पता है कि उसकी हत्या वह क्यों कराना चाहता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दोनों आरोपी जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली के रहने वाले हैं। एक का नाम वसीम और दूसरे का नाम आरिफ बताया गया है। 

ऐसी हुई घटना, खेत पर जा रहे थे पंकज, बरकत ने दी सुपारी
कोतवाली देहात के गांव हलालपुर निवासी पंकज पुंडीर प्रॉपर्टी डीलर है। पंकज ने बताया कि सुबह खेत पर जा रहे थे। तभी दो युवक पैदल उसका पीछा करते हुए खेत पर पहुंच गए। इनमें एक युवक ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बचे और खेत में छिप गए। इसके दूसरे युवक ने भी गोली चलाई। तभी, उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद हुए। 

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह
विज्ञापन

उधर, घटना का पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव कैली के रहने वाले हैं, जिन्हें बरकत नाम के व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने की सुपारी दी थी, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर बरकत को नहीं जानता है। शूटर भी बरकत का पता नहीं जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कराने को किसने सुपारी दी है। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा कर देगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें