फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सोते समय मां-बेटे को सांप ने डसा, उपचार से बची जान

Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। गांव बेरखेड़ी मुसलमान में मंगलवार रात घर में बिस्तर पर सो रही एक महिला और उसके चार वर्षीय मासूम बेटे को सांप ने डस लिया। परिजनों ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन

रोहित कुमार बेरखेड़ी मुसलमान में किराए के मकान में रहने के साथ ही महंगी में पेंट, खिड़की दरवाजे का व्यवसाय करता है। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बताया गया कि रात करीब एक बजे बिस्तर पर सो रही रोहित की पत्नी संगीता और उसके चार वर्षीय बेटे आयांश को कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने डस लिया। बच्चे के अचानक रोने और संगीता के हाथ में तेज दर्द होने पर परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने आसपास देखा तो बिस्तर के पास सांप दिखाई दिया। परिवार के लोगों के जागने पर सांप वहां से निकलकर भाग गया। दोनों को जिला चिकित्सालय सहारनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इसके बाद पत्नी और बेटे की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें