फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुबह की ठंड में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण ठंड का असर देखने को मिला। मगर दोपहर में खिली धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पिछले दो दिन से सहारनपुर में कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार की रात में मौसम साफ रहा, मगर तड़के चार बजे के बाद कोहरे ने दस्तक दी। सुबह आठ बजे तक कोहरा पूरे मौसम में छा गया।

घने कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन धीमी गति पर चलते नजर आए। रेल यातायात में भी इससे समस्या आ रही है। 11 बजे तक कोहरे का असर रहने के बाद धूप निकल आई।

दोपहर में धूप इतनी थी कि लोग अपने गर्म कपड़े उतारने को मजबूर हो गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार की तुलना में दो डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस ही रहा। जनपद में सुबह और शाम के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें