फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नामांकन पत्र निरस्त, 93 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में चुनाव पर मंत्रणा करते पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद की सात विधान सभाओं के लिए हुए कुल 103 नामांकन में से जांच के बाद 10 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। नगर सीट पर सबसे अधिक सात नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन


सातों विधानसभा टीमों पर अब 93 नामांकन शेष हैं। हालांकि एक फरवरी को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की सही स्थिति का पता चल सकेगा। सोमवार को भी कलक्ट्रेट की एंट्री और भीतर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रेक्षकों ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। 

जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए कुल 103 लोगों ने नामांकन किया था। सहारनपुर नंबर सीट पर सर्वाधिक 22, देहात सीट पर 18, बेहट सीट पर 15, गंगोह सीट पर 14, नकुड़ सीट पर 12 और रामपुर मनिहारान और देवबंद सीट पर 11-11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था, जिसमें सर्वाधिक सात नामांकन पत्र नगर सीट से ही निरस्त हुए। नगर सीट पर जिन लोगों का नामांकन निरस्त हुआ है।

उनमें अपना देश पार्टी के अब्दुल जब्बार, रिपब्लिकन पार्टी के मुजम्मिल तथा निर्दलीय अब्दुल कादिर, संजीव कुमार, सलाउद्दीन राजा, शाहबाज और विनय कुमार शामिल हैं।

बेहट सीट पर इंकलाब विकास दल की फूलमती, देवबंद सीट से निर्दलीय तरुण, सहारनपुर देहात सीट से निर्दलीय अनिकुर्रहमान और सपा से नामांकन करने वाले गुफरान का पर्चा निरस्त किया गया है।

देहात पर शाहनवाज को सपा का सिंबल मिलने की बात कही गई है। सपा से ही पर्चा भरने वाले गुफरान का पर्चा निरस्त होने की एक वजह यह भी रही है। नकुड़, गंगोह और रामपुर मनिहारान पर कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें