फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह की हवा सबसे खराब, एक्यूआई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 279 पहुंचा

विज्ञापन
सहारनपुर की हवा में घुलता प्रदुषण का जहर। संवाद
विज्ञापन
- प्रदूषण के चलते सुबह शहर के कई क्षेत्रों में 500 मीटर तक रही दृश्यता
विज्ञापन

- रविवार को इस सीजन को सबसे अधिक एक्यूआई रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हवा की सेहत हर दिन बिगड़ रही है। सुबह के समय अधिक प्रदूषण दर्ज किया जा रहा है। रविवार की सुबह यह अभी तक के उच्चतम स्तर 279 पर पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे अधिक रहा। प्रदूषण की वजह से घंटाघर सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता 500 मीटर तक रही।
जनपद में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में एक्यूआई चार बार 250 को पार कर गया। रविवार को अभी तक का सर्वाधिक 279 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा नजर आया, लेकिन शहरी क्षेत्र में कोहरे के साथ प्रदूषण भी रहा। इसकी वजह से हवा में नीचे और काले रंग का स्मॉग नजर आया। सुबह 9:45 बजे तक भी कोर्ट रोड पुल से जिला अस्पताल पुल नजर नहीं आ रहा था। यानी दृश्यता 500 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल से कलक्ट्रेट तिराहा भी स्पष्ट नजर नहीं आया। यही हाल अन्य क्षेत्रों का रहा। सुबह के समय एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। शनिवार की शाम बादल छाने की वजह से मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। सुबह के समय बादल तो थे लेकिन हल्के रहे, जो दिन आगे बढ़ने के साथ छटते चले गए। उधर, तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव रहा। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह निकलने से बचें ब्लड प्रेशर, दिल और सांस के मरीज
ब्लड प्रेशर या दिल के मरीजों के लिए सर्दियों में सुबह चार बजे से 10 बजे तक का समय सबसे खतरनाक रहता है, क्योंकि यही वह समय है जब केटीकोलामिन का रिसाव सबसे अधिक रहता है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि सर्दियों में शरीर में केटीकोलामिन का रिसाव बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को प्रभावित करता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हैमरेज और हार्टअटैक का खतरा रहता है। उधर, सांस के मरीजों के लिए भी कोहरा और प्रदूषण ठीक नहीं। डॉ. वोहरा ने बताया कि प्रदूषण और हवा की नमी सांस की नली में सूजन पैदा कर सकती है, जो नुकसान पहुंचा सकती है।
बीते एक सप्ताह का एक्यूआई
तिथिएक्यूआई
15 नवंबर-279

14 नवंबर-260
13 नवंबर-234

12 नवंबर-270
11 नवंबर-237
10 नवंबर-235
09 नवंबर-268
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें