- नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगर आयुक्त ने नागरिकों से स्वगणना की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनगणना के तहत आज से स्वगणना शुरू हो रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। उसके बाद एक से चार दिसंबर तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने नागरिकों से स्वगणना की अपील की है।
उन्होंने बताया कि स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक होगी। जनगणना करने वाले प्रगणकों से भी जनगणना के दौरान प्रवासी श्रमिकों, किरायेदारों, वरिष्ठ नागरिकों, दूरस्थ बस्तियों में रहने वालों तथा अकेले रहने वालों तक को जनगणना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https //se.census.gov.in का भी उपयोग कर सकते हैं। स्वगणना पूरी करने के बाद प्राप्त पहचान संख्या (एसई आईडी) सुरक्षित रखनी होगी और प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध करानी होगी। इसी से उनकी गणना का सत्यापन होगा।
नगर जनगणना अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह खुद के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों और परिचितों को भी जनगणना में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें।