फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार मासूमों पर बंदर ने किया हमला, घायल

Fri, 15 Nov 2024 10:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला गुलाम औलिया में कलंदर चौक के पास बंदर ने चार मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

फिरोज की बेटी अमायरा (6), इरशाद की बेटी हिबा (5), परवेज की बेटी इंसा (3) व इकराम की बेटी आयरा (2) अपने अपने घरों में खेल रही थी। तभी एक बंदर ने बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया। चारों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चों को करनाल के अस्पताल में ले गए। वहां से उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। लोगों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कस्बे में कुत्तों ने कई बच्चों पर हमला कर दिया था, जिसमें बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें