फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हृदय गति रुकने के कारण हुई थी मोहित वर्मा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ में रविवार को हुई 33 वर्षीय मोहित वर्मा की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुल गया। रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हृदय गति रुकने से आया है। मृतक की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मातागढ़ निवासी मोहित वर्मा सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा था। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मोहित की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। दिल की धड़कन अचानक बंद होने से उसकी जान गई। इससे हत्या की आशंका पर फिलहाल विराम लग गया है। दूसरी ओर मृतक की पत्नी करिश्मा ने कोतवाली मंडी थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उसने किन-किन लोगों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें