सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में पहुंचे महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 मिनट के भाषण में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षियों और पूर्व की सरकारों को घेरा। प्रधानमंत्री ने जहां मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में हुए दंगों का जिक्र किया। वहीं, बहू-बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं की याद दिलाना भी नहीं भूले।
रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व की सरकारों पर जुबानी प्रहार किए। प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकार में मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को कलंक बताया। इसके साथ ही दंगे को लेकर कहा कि जो सहारनपुर में हुआ था, वह भी खौफनाक था। प्रधानमंत्री यह याद दिलाना नहीं भूले कि पहले बहू-बेटियों को रात में ही नहीं दिन में भी घर से निकलते हुए डर लगता था। जनता में भय का माहौल बना था। योगी सरकार ने माफिया, गुंडों और अपराधियों का खात्मा किया। पीएम मोदी ने यहां चुनाव लड़ रहे विपक्ष के एक प्रत्याशी का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार ने राष्ट्र द्रोही के आरोपी को प्रस्तावक बनाया है।
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रत्याशियो से मिलते प्रधा- फोटो : SAHARANPUR