फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से दुर्व्यवहार कर मोबाइल छीनने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ से दुर्व्यवहार कर मोबाइल छीना
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कैलाशपुर गांव में कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण करने पहुंची महिला खंड विकास अधिकारी के साथ युवक ने दुर्व्यवहार करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। बीडीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीडीओ पुंवारका नीरू मलिक बृहस्पतिवार शाम कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण करने कैलाशपुर गांव पहुंची थी। नीरू मलिक ग्रामवासियों को वैक्सीन लगवाने और कोरोना से बचाव की जानकारी आंगनबाड़ी, आशा कर्मचारियों के साथ मिल कर दे रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही जीशान कुरैशी पुत्र इस्तियाक कुरैशी मौके पर पहुंचा और उसने वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बीडीओ ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली गलौज की गई और आरोपी ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पर बीडीओ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि युवक के खिलाफ महिला अधिकारी के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य ने बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें