सहारनपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज एमजीके और आरएस की टीमों के बीच होगा। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले कराए गए, जिनमें एमजीके और आरएस की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया।
पहला मैच एमजीके और आईएमए के बीच हुआ। आईएमए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 103 रन बनाए। इनमें अली ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। एमजीके की ओर से अनुज और परवेज ने तीन-तीन तथा भरतवीर ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी एमजीके की टीम ने पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरा मैच आरएस और सीएस की टीमों के बीच हुआ।
आरएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 181 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इनमें आदिल ने नाबाद 79 रन की पारी खेली।
सीएस की ओर से फिरोज और मोंटी को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएस की टीम ने बढ़िया शुरूआत की, मगर लक्ष्य से पांच रन पहले ही ओवर खत्म हो गए।
ऐसे में आरएस की टीम ने यह मैच पांच रन से जीतकर फाइनल में एंट्री की। इस दौरान संदीप गुप्ता, फुरकान कुरैशी, तनवीर अहमद, बलविंद्र आदि थे।