फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम आ रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में प्रवेश परीक्षा के लिए आ रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साधु का वेश धरे एक व्यक्ति छात्रों से कहता दिखाई दे रहा है कि तुम गाय की हत्या करोगे मैं तुम्हारी हत्या करुंगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक मिनट 18 सेकेंड की यह वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो दिल्ली स्टेशन की बताई गई है। इसमें कुछ छात्र खड़े हैं, इसी दौरान साधु के वेश में वहां पहुंचा व्यक्ति बार-बार कह रहा है गाय की हत्या करो मत, गाय की हत्या करोगे मैं तुम्हारी हत्या करुंगा। देवबंद पहुंचने के बाद एक छात्र ने इस वीडियो को अपने बयान के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें छात्र बता रहा है कि वे हैदराबाद से दिल्ली पहुंचे थे, इसी दौरान यह व्यक्ति वहां आकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है।
छात्र सफर करने वाले छात्रों से अपील भी कर रहा है कि यदि सफर के दौरान कोई उनके साथ छेड़खानी करे या उकसाने का काम करे तो समझदारी से काम लें और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न दें। साजिश के तहत कुर्ता पायजामा देखकर उकसाने का काम किया जा रहा है, ताकि उकसावे में आकर कोई गलत कदम उठे और उन्हें जेल भेजा जा सके। हालांकि दारुल उलूम प्रबंधतंत्र की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें