फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: पूर्व विधायक इमरान मसूद का बड़ा एलान, हर हाल में लडूंगा चुनाव, राजनीतिक हलचल शुरू

Sun, 04 Feb 2024 11:03 AM IST
Dimple Sirohi विनीत तोमर, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने दलों की मजबूत पैठ बनाने के लिए जनता के बीच उतरना शुरू कर चुकी हैं। वहीं उम्मीदवारों की लिस्ट में कौन से नाम रहेंगे इस पर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भी बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने समर्थकों को निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर सपा रहेगी या फिर कांग्रेस, अभी गठबंधन की तरफ से इस पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इस बीच पश्चिमी यूपी की सियासत में मुस्लिमों के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने स्पष्ट कर दिया कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता से हुई बातचीत में इमरान ने कहा कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। न केवल मुस्लिम समाज, बल्कि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम कर रहे हैं। समर्थक चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। उन्हें निराश नहीं किया जाएगा।

अगर सपा के खाते में सहारनपुर लोकसभा सीट जाती है इस सवाल के जवाब में इमरान ने कहा कि वह समय बताएगा कि क्या होगा, लेकिन हम हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। जिस तरीके से इमरान ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे उसके पीछे कई अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि सीट सपा के खाते में जाती है तो ऐसी स्थिति में वह क्या करेंगे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर पार्टी उनका रूख बिजनौर की तरफ करेगी। हालांकि राजनीति में कुछ भी संभव है।

सपा और कांग्रेस में ये हो सकते हैं दावेदार
राजनीतिक दिग्गजों की मानें तो अगर सहारनपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में जाती है तो अभी तक पूर्व विधायक इमरान मसूद की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। यदि सीट सपा के खाते में जाती है तो विधायक आशु मलिक, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन और कई अन्य के नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

हाजी फजर्लुरहमान भी छोड़ सकते हैं पार्टी का दामन
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान भी पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं, जिनकी सपा में आने को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी चुनाव में समय है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

2007 में निर्दलीय विधायक रह चुके हैं इमरान
2022 विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में इमरान ने कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन यहां पर टिकट नहीं मिलने के बाद इमरान ने सपा से भी अलविदा कह दिया था और बसपा में चले गए थे। कुछ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वह दोबारा कांग्रेस में आ गए थे। बता दें, कि इमरान वर्ष 2007 में सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट (अब बेहट सीट) से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। वह सहारनपुर लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें