फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौके पर मौत से मचा कोहराम

Sun, 04 Feb 2024 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में शनिवार की रात कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़-हथनीकुंड़ बैराज रोड पर पूर्वी यमुना नहर के किनारे सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित डंपर नहर में गिरने के बाद पलट गया। मौके पर पहुंची बेहट पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक आपस में रिश्तेदार थे और उनका शादी ब्याह में टैंट लगाने का काम था।

विज्ञापन


हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। मिर्जापुर पोल निवासी रिफाकत (22) पुत्र असलम अपने जीजा तौफीक (25) पुत्र रफीक निवासी गांव हबीबवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर के साथ टैंट लगाने का काम करते थे। शनिवार की देर रात दोनों बाइक से मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर में टैंट लगाकर वापस लौट रहे थे। गंदेवड़ से पहले ही सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की बाइक समेत सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे पूर्वी यमुना नहर में जा गिरा और पलट गया।

यह भी पढ़ें: Meerut : चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश ढेर, एक घंटे तक चली मुठभेड़, देखिए मौके का वीडियो

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तौफीक के मोबाइल फोन पर इसी बीच एक फोन कॉल आ जाने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने हादसे के बारे में कॉल करने वाले को जानकारी दी। इसके बाद मिर्जापुर में भी रिफाकत के परिवार को सूचना मिल गई। 

यह भी पढ़ें: मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा: बेडरूम में दी दर्दनाक मौत, कंबल में लपेटी लाश, 16 साल पहले लिए थे डिंपल के साथ फेरे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें