सहारनपुर के तीतरो में जनसभा के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए कई घोषणा तक कर दीं तो गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों को लेकर अलग से फंड की व्यवस्था का भी वादा किया। कहा कि चार महीने बाद सपा की सरकार बन रही है और सबसे पहले यहां से सड़क निर्माण का ही नारियल तोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात
कर गए चुनाव जिताने की अपील
जनसभा के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता से आगामी चुनाव को जिताने की अपील कर गए और स्पष्ट कहा कि भाजपा को हराने के लिए हर घाटा सहने को तैयार हैं। इसीलिए चुनाव गठबंधन करने से भी गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा और रालोद से गठबंधन किया था। आज भी भाजपा को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे अन्याय करने वालों के दिन बहुत कम हैं। ऐसे लोग कुछ भी कर सकते हैं, झूठ फैला सकते हैं, इसलिए सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि कोई भी अहंकारी बचा नहीं है, उसे जनता ने सबक सिखाया।