फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई का डिब्बा देने के बहाने आए बदमाशों ने किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। मिठाई का डिब्बा देने के बहाने आए दो बदमाशों ने अपने मंसूबों में सफल नहीं होने पर मकान मालिक पर तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। गोली की आवाज और पीड़ित के चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देखकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान निवासी तारिक कुरैशी के यहां मंगलवार की रात में करीब ग्यारह बजे दो युवक बाइक पर आए और मिठाई का डिब्बा देने की बात कह कर दरवाजा खुलवा लिया। तारिक ने बताया कि उसने उक्त युवकों से पूछा कि वह कहां से आए हैं तो उन्होंने अंदर चल कर बताने की बात कही। शक होने पर तारिक ने उनसे एक बार फिर कुछ पूछताछ की तो दोनों ने तमंचे निकाले और एक ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
गनीमत रही कि वह अचानक एक ओर झुक कर गिर पड़ा। फायर की आवाज और तारिक के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का आता देखकर दोनों युवक अपनी बाइक छोड़ फायर करते हुए भाग गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। सूचना मिलते ही सीओ अजेय शर्मा व कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह भी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने कहा उक्त हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से आए। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहापीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना पीड़ित के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें