फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने टैक्नीशियन को बंधक बना की टावर पर लूट, विरोध पर किया गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में बृहस्पतिवार रात दो बजे पिकअप गाड़ी सवार छह बदमाशों ने एयरटेल मोबाइल टावर पर तैनात टेक्नीशियन को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान टेक्नीशियन को बुरी तरह पीटा गया। बदमाश टावर से कीमती सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

टेक्नीशियन विपिन उर्फ नीटू पुत्र सुशील (30) महेशपुर गांव के टावर पर तैनात है। रात करीब दो बजे पिकअप गाड़ी सवार छह बदमाश टावर पर पहुंचे और विपिन को बंधक बना लिया। विपिन ने विरोध किया तो बदमाशों ने ईंटों से वार करते हुए उसे गंभीर घायल कर डाला। बदमाश टावर में रखी बैटरियों के सैल आदि लूट ले गए। उनके जाने के बाद गंभीर घायल टेक्नीशियन ने फोन करके अपने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विपिन को देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह का कहना है महेशपुर में यह घटना देर रात की बताई जा रही है। अभी इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें