फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकसी का विरोध करने पर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। थाना क्षेत्र के गांव सिरसली कलां में किशोर के साथ दुकानदार की छींटाकशी का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने घर पर धावा बोल मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी नानौता में भरती कराया गया।
विज्ञापन

बड़गांव थाने के गांव सिरसली कला निवासी आबिद हसन पुत्र नाजिर ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उसका पोता यासीर गांव स्थित एक दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि दुकानदार ने उसके यासीर के पर छींटाकशी कर दी। वह वह रोता हुआ घर वापस आया और उक्त सभी वाक्या बताया। इसके बाद यासिर की दादी अल्ला दी दुकानदार को उलाहना देकर आ गई। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर दुकानदार पक्ष के लोगों ने लाठी डंडो से उनके घर हमला कर दिया। इसमें शहराज और अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह का कहना कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें