उन्होंने कहा कि झांसी की एक महिला किसान समूह के माध्यम से स्ट्राबेरी की खेती कर रही है। उसे अच्छा लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में फल या सब्जियों की खेती की जाए तो अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग से जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, ममता, शालू, राशि मलिक, मंजू देवी, सारिका, कृष्णा एवं महिला किसान सविता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नपा, संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी आदि रहे।
महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे
वाणिज्यकर विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अतिरिक्त आयुक्त रामबाबू और संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर जयप्रकाश नारायण पटेल ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त पूजा गौतम और संचालन सहायक आयुक्त सुमन पटेल ने किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/