फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पूर्व सांसद का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को लेकर दिया था बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने पलटवार किया है। कहा कि कांग्रेस सांसद के ऐसे बयान से भाजपा को लाभ मिलता है।
सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया था कि ममता हार गई। अखिलेश यादव को भी सबक लेना चाहिए। भाजपा का मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है। इस बयान पर पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस नेता को समाजवादी पार्टी को नसीहत देने से बचना चाहिए। क्योंकि उनके ऐसा करने से इसका सीधा लाभ भाजपा को ही पहुंचेगा, जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो वर्ष 1985-1989 तक उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की अंतिम सरकार के बाद से आज लगभग 37 वर्षों तक समाजवादियों ने ही भाजपा से और सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यूपी में समाजवादी पार्टी ने ही भाजपा के चुनावी रथ को रोका है, जब लोकसभा में इंडिया गठबंधन के 43 सांसद 37 समाजवादी पार्टी से और 6 कांग्रेस से निर्वाचित हुए। इसी तरह भविष्य में समाजवादी पार्टी सेक्युलर ताकतों के साथ मिलकर भाजपा को उत्तर प्रदेश से भगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें