फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से लाखों की क्षति

Fri, 08 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शहर में अजंता बेकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का पता चलते ही दुकान के मालिक और व्यापारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक सब सामान जल चुका था। घटना से दुकान मालिक और उसका परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन


नवाबगंज चौक स्थित अजंता बेकरी का बना सामान शहरभर में सप्लाई होता है। दुकान मालिक बुधवार की रात दुुकान बंद करके घर लौटा था। बृहस्पतिवार की सुबह के समय लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख मालिक को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

कुछ ही देर बाद दुकान के मालिक भी पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक सामान जल चुका था। दुकान के मालिक प्रवीण आहूजा ने दो से ढाई लाख रुपये का सामान नष्ट होने की बात कही है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह मान रहे हैं। मामले में कोई तहरीर आदि थाने में नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें