फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी को लूटा

Fri, 08 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में भगवानपुर-चंदेना कोली मार्ग पर बुधवार की रात्रि हथियारबंद बदमाशों ने एक लकड़ी व्यापारी से मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान कुछ गाड़ियों को आते देख बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी लकड़ी व्यापारी सुलेख पुत्र संतराम बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक से चंदेना कोली से लौट रहा था।

भगवानपुर से करीब दो किमी पहले तीन-चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल, चार हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान चंदेना की तरफ से कुछ गाड़ियां आती देख बदमाश जंगलों के रास्ते फरार हो गए।

सुलेख ने गांव जाकर बदमाशों के जंगल में होने की जानकारी दी। लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर बड़गांव और देवबंद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि भगवानपुर और चंदेना कोली मार्ग पर कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पर पुलिस वहां गई थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें