फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य में तेजी लाएं चीनी मिल: कन्नौजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाएं मिल प्रबंधन : कन्नौजिया
विज्ञापन

सहारनपुर। संयुक्त गन्ना आयुक्त कन्नौजिया ने कहा कि गन्ना विभाग और चीनी मिलों का लक्ष्य किसानों की उन्नति करना है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधकों को बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि क्रय केंद्रों पर रोज तौल कराया जाए। मिल गेट पर अलाव, पीने का गर्म पानी और विश्राम स्थल की व्यवस्था की जल्द कराई जाए।
रविवार को जनपद के नोडल अधिकारी और संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कन्नौजिया ने मंडल के गन्ना विभाग के अधिकारियों, चीनी मिल के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गन्ना समितियों में विशेष ऑडिट आपत्तियों का जल्दी निस्तारण कराएं। गन्ना विकास निरीक्षक लगातार क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिस निरीक्षक के क्षेत्र में घटतौली मिलेगी उसकी जवाबदेही होगी। उन्होंने गन्ना विकास समितियों के सचिवों को निर्देश दिए कि किसानों को पर्ची एसएमएस से मिलती रहें। उन्होंने मंडल के तीनों जिला गन्ना अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने कई चीनी मिलों और वाह्य गन्ना क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। साथ ही गन्ने के साथ आलू एवं गन्ने के साथ सरसों की सहफसली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना विकास समितियों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉक्टर आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी शामली विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें