फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों और विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्राह्मण समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं और विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें 21 विशिष्ट प्रतिभा, आठ मेधावी छात्र, छात्राएं और विभिन्न बोर्डों के जिले के टॉपर शामिल रहे।
विज्ञापन

रविवार को केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के आईजी संजय कौशिक ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से भावी पीढ़ी प्रोत्साहित होती है। प्रतिभाओं को हमेशा ही सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने ब्राह्मण सेवा समिति के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था सर्वसमाज के मेधावियों को सम्मानित करती है। इस दौरान बृजेश शर्मा, रामनरेश शर्मा, डॉ. पन्नालाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, केशवराम शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मपाल जोशी, अशोक शारदा, केके शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश वत्स, देवेंद्र कौशिक, अजय भारद्वाज, हरिओम मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित, अरविंद शर्मा, गौरव मिश्रा, आदित्य अंगरीश, पंकज शर्मा, विमल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रवीण कपिल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अरविंद शर्मा और बृजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें