फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
गंगोह बिजलीघर में जेई को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
गंगोह। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने नगर में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को बिजलीघर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नगर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। स्मार्ट मीटर के माध्यम से अधिक बिल आना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्युत चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न करने, बकाया बिल पर तुरंत कनेक्शन न काटने और बिल जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने की भी मांग की। साथ ही, नई कॉलोनियों में जहां नए मकान बने हैं, वहां समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराने और नगर व क्षेत्र में अनावश्यक विद्युत कटौती बंद करने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सरकार द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही होनी चाहिए। एसडीओ ने उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, महामंत्री नितिन शर्मा, बॉबी, मुन्ना कुरैशी, आबिद, जितेंद्र शर्मा, मनोज, विजयपाल, आरिफ, अफजाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें