फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांपला खत्री गांव में घुसे बदमाश, फायरिंग से फैली दहशत

विज्ञापन
देवबंद के सांपला खत्री गांव में बदमाशों के देखे जाने के बाद इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़ और मौके पर - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन
-एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश होने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कालीपार क्षेत्र के सांपला खत्री गांव में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के जागने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने भी लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई। इस पर बदमाश वहां से भाग गए।
विज्ञापन

विभिन्न जनपदों से आ रही ड्रोन वाले चोरों की खबरों के बीच बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि सांपला खत्री गांव में हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी। कुछ ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का दावा है बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग की, जवाब में ग्रामीणों की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि रात में जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर गई, लेकिन ग्रामीणों के अलावा कोई नहीं मिला।

देवबंद के सांपला खत्री गांव में बदमाशों के देखे जाने के बाद इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़ और मौके पर- फोटो : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें