बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित चित्रकलां प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट। भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राजकीय महिला महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता मेहरुनिशां ने जीती।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रतियोगिताएं आयोजित की।
क्विज प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चांद बीबी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सना द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयशा तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मेहरूनिशां प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा राफिया, सना और सलोनी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा उर्वशी तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में भी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मेहरुनिशां और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं सना एवं सोनम द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बुलबुल तृतीय रही। संचालन प्राध्यापक डॉ. शालिनी सोनी ने किया। संवाद