फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मस्जिद विवाद को लेकर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को जमींदोज किए जाने के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को नमाज के मद्देनजर सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों और समाज के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मस्जिद विवाद से दूर रहने की अपील की गई। सीओ सदर ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा करें और किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी ध्यान न देने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें