अखिलेश यादव बोले- 2022 में बदलाव होकर रहेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि लाल, हरा, सफेद और पिला रंग दिख रहा है, एक रंगी कभी किसी के जीवन में खुशहाली नहीं ला सकता है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जाने वाली है, परिवर्तन होकर रहेगा। एलान है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। सभी लोग मदद करना।
अखिलेश बोले- एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का हक मिले और एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा भाजपा किसानों के हक में फैसला नहीं करना चाहती है। गठबंधन किसानों को उनका हक दिलाएगा। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। मान छीना है, भाजपा को जाना होगा।
अखिलेश ने कहा हवाई जहाज बेच दिये, एयरपोर्ट बेच दिये, रेलवे स्टेशन बेच दिये। हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाने का क्या हुआ। आज मोटरसाइकिल चलाना भी भारी हो गया है। भाईचारे को मजबूत करने लिए रालोद-सपा के कार्यकर्ता खड़े हैं। किसानों का बकाया है, नेता किसानों को भुगतान के लिए कहकर जा रहे हैं और चीनी मिल पैसा नहीं दे पा रहे। अखिलेश ने कहा हमारी सरकार बनेगी तो भुगतान करेगी। उन्होंने कहा बिजली का बिल आ रहा है तो करंट लग रहा है। बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए हैं। समाजवादी पार्टी व रालोद मिलकर सरकार बनेगी तो गरीब लोगों को बिजली बिल से राहत देंगे।
चौधरी जयंत बोले- एक साल से हो रहा किसानों का अपमान
चौधरी जयंत सिंह का भाषण एक बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ। जयंत ने जनसैलाब को राम-राम करते हुए कहा कि क्रांति भूमि पवित्र धरती को नमन करता हूं। 1857 से पहले या उसके बाद, जब भी देश को जरूरत पड़ी यहां के बेटे-बेटियों ने हमेशा मुकबाला किया। राजनीति में दिखावा बहुत हो चुका है। एक साल किसानों का अपमान हुआ। भाजपा के किसी पद पर बैठे किसी नेता की हिम्मत नहीं इस पर बोले। लखनऊ में अदब है, मेरठ में गजब है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। युवा कह रहे हैं भाजपा को सरकार भी गंवानी पड़ेगी। रालोद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मेरठ चलो और यूपी बदलो।
उत्तम पटेल बोले- अखिलेश-जयंत जो संदेश देंगे, उसे गांव-गांव तक पहुंचाना
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि आज अखिलेश यादव और जयंत चौधरी जो संदेश देंगे उसे गांव गांव तक पहुंचाना और भाजपा की सरकार को हटाना। साल 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाना।
अतुल प्रधान बोले- खचाखच भरा है मैदान
मेरठ से सपा नेता अतुल प्रधान ने मंच से कहा कि ये खचाखच भरा मैदान, दूर तक दिख रही जनता, अपने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत और सतकार करता हूं। सपा नेता ने कहा कि बाबा जी को गुस्सा बहुत आता है। 2022 में बाबा जी को इनता फ्री कर दो कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि हम और अखिलेश जी साथ चल रहे हैं। गठबंधन का एलान हो चुका है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि में हम शहीद किसानों का एक-एक स्मारक बनाएंगे। ताकि देश का किसान उनकी कुर्बानी को याद रखे।