पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि चारों एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो उत्तराखंड से लेकर सहारनपुर तक विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 बाइक बरामद की हैं। इनमें देहरादून और सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं।
कई मुकदमे पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बेहट और नगर कोतवाली क्षेत्रों में इनके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरोह की तलाश में थी पुलिस
पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।