फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सफर होगा महंगा, 31 मार्च की आधी रात से बढ़ेगा टोल, जानें कितना देना होगा टैक्स

Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हल्के व भारी सभी तरह के वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। पांच से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है। हल्के वाहनों से अब 170 रुपये के बजाय 175 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हल्के व भारी वाहनों को अब बढ़ा टोल शुल्क देना होगा। एनएचएआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी। टोल की दरों में कुल मिलाकर पांच रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

 

एनएचएआई के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर मेरठ से सरायकाले खां तक टोल वसूली होती है। कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों से अब 170 रुपये के बजाय 175 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में वापस लौटने पर 255 रुपये की जगह 265 रुपये देने होंगे। कांशी टोल प्लाजा से मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली मिनी बसों से 275 रुपये के स्थान पर 285 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में वापसी पर यह दर 415 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगी। बस या ट्रक के लिए 580 रुपये की जगह 595 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 870 रुपये की जगह 890 रुपये टोल लगेगा।
 

मल्टी एक्सल वाहनों पर टोल वृद्धि
ट्रक मल्टी एक्सल और दो एक्सल वाली गाड़ियों के लिए भी टोल बढ़ाया गया है। अब 630 रुपये के स्थान पर 645 रुपये, 905 रुपये के स्थान पर 930 रुपये और 1105 रुपये के स्थान पर 1130 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में टोल प्लाजा से आना-जाना करने पर 970 रुपये, 1395 रुपये और 1700 रुपये टोल वसूला जाएगा। यह वृद्धि प्रतिवर्ष होने वाली पांच फीसदी की सामान्य वृद्धि के तहत की गई है।
विज्ञापन

यात्रियों पर अतिरिक्त भार
टोल दरों में यह वृद्धि यात्रियों और माल ढुलाई दोनों पर अतिरिक्त वित्तीय भार डालेगी। विशेषकर उन लोगों पर अधिक असर पड़ेगा जो नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं। व्यावसायिक वाहनों के लिए भी लागत में बढ़ोतरी होगी। यह वार्षिक समायोजन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी होगा।

ये भी देखें...
Meerut: 'हाथ काटकर लाओ, 11 लाख ले जाओ', भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें