फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे चिकित्सा विभाग के कर्मी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में धरना देते यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्थानांतरण के आदेश निरस्त कराने की मांग को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद शाखा सहारनपुर से जुड़े कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने 20 से 24 जुलाई तक कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव कुमार ने कहा निदेशक प्रशासन के द्वारा शासनादेश में उल्लेखित 20 फीसदी से अधिक कर्मियों के शासन की मंशा के वितरित स्थानांतरण किए हैं, जबकि प्रदेश शासन के सभी संवर्ग को सामान्य स्थानांतरण से मुक्त रखने के आदेश हैं। आरोप लगाया कि स्थानांतरण में प्रशासनिक अनियमितता के साथ-साथ महिला कर्मियों के भी 500 किमी से लेकर 1200 किमी की दूरी पर स्थानांतरण कर दिए हैं। जिला मंत्री आरएम नायर ने कहा कि पहले दिन सोमवार को कर्मचारियों ने राजकीय कार्यों से विरक्त रहकर धरना और प्रदर्शन किया है। कार्य का बहिष्कार 24 जुलाई तक रहेगा और सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। मांग नहीं माने जाने पर 26 जुलाई को लखनऊ में धरना और प्रदर्शन होगा।
प्रांतीय सांस्कृतिक सचिव एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शशि कुमार सैनी ने कहा जनपद सहारनपुर से 25 स्वास्थ्यकर्मियों के दूरस्थ मंडलों में स्थानांतरण किए हैं, इनमें जनपद की आठ महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा महानिदेशालय अधिकारियों ने मनमाने तरीके से शासनादेश के विपरीत 20 फीसदी के स्थान पर 61 फीसदी कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। धरने में पारस कुमार, सुंदर पाल, रविंद्र कुमार, विमल कांत, बीनू, लक्ष्मण सिंह, विशाल चौधरी, अनूप कुमार, अश्विनी शर्मा, यश लांबा, आरएस तिवारी, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, ज्योति, दीप माला शर्मा, दीप्ति, अर्चना भटनागर, कामिनी, संगीता त्यागी, भावना रावत, फरद इकबाल आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें