फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सूदखोरों के डर से शहर छोड़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला हकीकत नगर निवासी एक व्यापारी का परिवार सूदखोरों के कारण शहर छोड़ने को मजबूर हो गया है। पैसा लौटाए जाने के बाद भी आरोपी रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी के कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी संजय मदान ने बताया कि उनकी मोहल्ले में पुस्तक की दुकान है। कुछ वर्ष पूर्व उसका बेटा बीमार हुआ। इलाज में कई लाख रुपये खर्च आया। उसने एक प्राइवेट कंपनी और कुछ लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था। आरोप है कि सूदखोर उस पर मूलधन जोड़कर लगातार रकम को बढ़ाते गए। उसने जितनी रकम उधार ली थी, उससे अधिक पैसा वह लौटा चुका है। आरोपी अब भी उसकी तरफ देनदारी दिखाकर परेशान कर रहे हैं। आरोपियों की धमकी की वजह से उसने दुकान पर भी बंद कर दी है। आरोपी उसे अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह शहर छोड़ने को मजबूर होगा। एसएसपी ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें