सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से शहरवासियों को बचाने के लिए महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। उन्होंने प्रत्येक नागरिक की रक्षा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। पूजा के बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।
पंडित योगेश दीक्षित द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के बीच महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधे लगाए। इस दौरान सीरस, बोतल ब्रुश, अमरूद, सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से महापौर व नगरायुक्त का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। नगरायुक्त ने मंदिर कमेटी से मंदिर परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की भी अपील की। महापौर और नगरायुक्त ने शहर को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी रक्षा करने की अपील लोगों से की। कार्यक्रम में पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद नंद किशोर शर्मा, पार्षद मनोज जैन, पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल, तेज क्वात्रा, मंदिर समिति के प्रधान जगमोहन गोयल, मंत्री आशुतोष अग्रवाल, मुकेश गोयल, आलोक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, वरुण गुप्ता, रूपक सेठ, नवीन गर्ग, मोहित गुजराल, वीना बजाज आदि मौजूद रही।