फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान गिरा, सर्दी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे के दौरान बाजोरिया पुल से जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। खास बात यह है कि अधिकतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की वजह से लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया।
विज्ञापन

जनपद में बीते तीन दिन से कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से धूप गायब है। कोहरे और शीतलहर की वजह से सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। हालांकि मौसम में कोहरा बुधवार की रात ही आ गया था, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह स्थिति ऐसी रही कि देहात क्षेत्र में विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर रही, जिसकी वजह से हाइवे पर वाहनों को दौड़ाने में दिक्कत रही। सुबह नौ बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से बदलों का रूप ले चुका था, जिसकी वजह से दिन भर धूप नहीं निकली। दिन में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। सर्दी की वजह से दिन ही में लोग अलाव सेकते देखे जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर और जीपीओ रोड पर लोग अलाव सकते दिखे।
नहीं भा रहे रैन बसेरे
नगर निगम ने जनमंच की बगल में स्थाई रैन बसेरा बनाया हुआ है, जिसमें 50 बेड की व्यवस्था है। नगर निगम के कर्मचारी रात में सड़कों पर निकलकर सड़कों पर रात बिताने वालों को रैन बसेेरों में जाने का आग्रह करते हैं, लेकिन लोग रैन बसेरों में जाने को तैयार नहीं हैं। उन्हें रैन बसेरों की बजाय सड़कों पर बैठकर अलाव सेकना ही पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन का तापमान
तिथि--------न्यूनतम-------अधिकतम
13 जनवरी---10-----------12.5
12 जनवरी---10.4---------15.8
11 जनवरी---8.5-----------16
10 जनवरी---10.5----------18.6
09 जनवरी---11------------20.5

सहारनपुर में कोहरे और ठंड के दौरान वाहनो पर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें