फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉमेडियन समय रैना की टिप्पणी पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जताई नाराजगी

Sun, 15 Nov 2026 09:10 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, सहारनपुर

सार

अपनी विवादित टिप्पणी से स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना फिर विवादों में आ गए हैं। शो में एक महिला प्रतिभागी के अपने कजि़न के साथ आने पर रैना ने कहा कि "कजि़न मतलब पति", इस टिप्पणी पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं और सामाजिक परंपराओं को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं।
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड अप-कॉमेडियन समय रैना के शो में रिश्तों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मजाक करने और किसी की तहजीब का मजाक उड़ाने में फर्क समझना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

टिप्पणी पर मौलाना की नाराज़गी
देवबंद में मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि शो के दौरान एक महिला प्रतिभागी के अपने कजिन (चचेरे भाई) के साथ आने पर समय रैना ने टिप्पणी करते हुए कहा, ''कजिन मतलब पति'' इस तरह की टिप्पणियां किसी की सामाजिक परंपराओं और भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मजाक करने का शौक है तो उसे पहले मजाक करने और मजाक उड़ाने का अंतर समझना चाहिए। किसी की तहजीब और सम्मान का ख्याल नहीं रख सकते तो ऐसी कॉमेडी से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन

बोले मौलाना- किसी की भावनाओं और सामाजिक परंपराओं को ठेस पहुंचाना गलत
मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर किसी समुदाय की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं को निशाना बनाना उचित नहीं है। बिना सोचे-समझे की जाने वाली ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगनी चाहिए और ज़रूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने समय रैना को पिछले विवादों से सबक लेने की नसीहत देते हुए कहा कि लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी की भावनाओं और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें