फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद उधम सिंह

विज्ञापन
रामलीला मैदान पर शहीद शिरोमणी उघम सिंह का बलिदान दिवस मनाते आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिका? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष साधूराम आंबेडकर ने कहा कि 31 जुलाई 1940 को उधम सिंह को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दी थी। कहा कि शहीद उधम सिंह ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके लिए देशवासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार से पदोन्नति में आरक्षण बिल को पास करने की मांग भी की। इस दौरान पन्नालाल, सुमेरचंद, राजवीरी, रवि कुमार, इसम सिंह आदि ने भी विचार रखे।
उधर, आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष अतर सिंह गौतम, प्रबंधक भोपाल सिंह गौतम, उपाध्यक्ष रामपाल गौतम, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह गौतम, इलम सिंह, रविपाल गौतम, योगेश गौतम, महावीर सिंह, शंभू सिंह प्रधान, राजकुमार कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें