फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों में आई गलतियों ने बढ़ाई छात्रों की चिंता

विज्ञापन
जैन कॉलेज से परीक्षा देकर अपना परीक्षा पत्र दिखाते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एमए इतिहास द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) की परीक्षा में प्रश्नपत्र में आई गलतियों की वजह से छात्र छात्राओं की चिंता बढ़ गई। 20 से ज्यादा प्रश्नों की पुनरावृत्ति आई तो, एक ही कोड की अलग अलग बुकलेट में आए प्रश्नों के क्रमांक भी गलत प्रकाशित कर दिए। छात्रों को चिंता है कि जब ओएमआर शीट से मूल्यांकन होगा तो गलत क्रमांक की वजह से उनका परिणाम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को एमए इतिहास द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज पर परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं में सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु, निशा प्रजापति, पायल यादव, अजित कुमार, तपस्या, आशू और दीक्षा आदि ने बताया कि कोड जी 444 के विषय हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र दो बुकलेट में आया, जिसमें एक बुकलेट क्यू और दूसरी आर है। उन्होंने बताया कि आर बुकलेट में 45 क्रमांक के बाद सीधे 48 प्रकाशित था, जबकि क्यू बुकलेट में 76 के बाद सीधे 79 क्रमांक आया। इसके अलावा क्रमांक संख्या 24 और 94 पर एक ही प्रश्न अंकित कर दिया और क्रमांक संख्या 31 व 41 पर भी एक ही प्रश्न है। इसके अलावा 32 और 42 क्रमांक पर भी एक ही प्रश्न लिखा हुआ था। इस तरह अनेक प्रश्नों की पुनरावृत्ति प्रश्नपत्र में कर दी गई। इतिहास विषय में एमए द्वितीय के कुल 61 छात्र छात्राओं इस केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं, अधिकांश के पास इसी तरह त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्र आए हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि क्रमांक गलत होने और पुनरावृत्ति की वजह से ओएमआर शीट से जब मूल्यांकन होगा तो उसमें परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है। उन्होंने इस बारे में जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य वकुल बंसल को भी प्रार्थनापत्र देकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी है।
पेपर की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन जो भी फैसला लेगा छात्रों के हित में लेगा। मूल्यांकन कराते समय गलत क्रमांक का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें