फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खलासी लाइन स्थित शिव दयाल आहता कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

देवबंद के ग्राम रणखंडी निवासी संगीता (28 वर्ष) पुत्री मोहर सिंह की शादी दो वर्ष पूर्व सहारनपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित शिवदयाल आहता कॉलोनी निवासी सचिन के साथ हुई थी। सचिन शहर में मसाला सप्लाई का काम करता है। संगीता की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
संगीता की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके से लोग उसकी ससुराल पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीता की ससुराल वाले शादी के बाद से ही संगीता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट की जा रही थी। संगीता के भाई अमित ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात लगभग साढ़े 10 बजे उसे पता चला कि उसकी बहन को सचिन, अमन, बिल्लर, सोनाली, मदन तथा ममता ने फांसी देकर मार दिया है। जब वह सहारनपुर पहुंचे तो संगीता मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन

अमित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के गले पर फांसी के निशान मिले हैं। संगीता की दहेज के लिए हत्या की गई है। इस मामले में अमित ने ससुराल के छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि संगीता के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सचिन का कहना है कि संगीता ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दो दिन पूर्व त्यौहार पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस बात को लेकर घर में तनातनी चली आ रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर संगीता ने सुबह घर में चुनरी का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली।
सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि मृतका के परिजनों की ओर से आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें