फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक का शव पूर्वी यमुना नहर में फेंका

विज्ञापन
बेहट के गांव नहर मलकपुर के पास पूर्वी यमुना नहर में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार को सुबह के समय नहर मलकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार सफाई कार्य चलने के कारण पूर्वी यमुना नहर भी पिछले करीब 15 दिन से सूखी है। आरोपियों नेअन्य स्थान पर युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। काफी प्रयास करने के बाद भी मृतक के शव की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नहर मलकपुर के पास पूर्वी यमुना नहर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सुखी पड़ी नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र 24-25 साल के लगभग बताई गई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। इस कारण युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवक के शव की शनाख्त के लिए काफी देर प्रयास किया, लेकिन शव शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार अन्य स्थान पर हत्या कर युवक के शव को पूर्वी यमुना नहर में फेंक गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें