फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखें से लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर में विवाहिता बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के पंखे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के मायकेवालों ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर निवासी युवक की शादी गंगोह की बानो (30) पुत्री महबूब से हुई थी। देर रात बानो बिजली के पंखे पर लटकी मिली। ससुरालियों ने इसकी सूचना उसके मायकेवालों को दी। मृतका के मायकेवालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के मायकेवालों ने इस्लामनगर चौकी पर पहुंच तहरीर देकर पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विवाहिता अपने पीछे पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा छोड़ गई है। इस्लामनगर चौकी इंचार्ज आजाद सिंह का कहना है कि देर रात विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें