फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेयजल की कई योजनाएं, फिर भी नहीं बुझ रही प्यास

Sat, 01 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सरकार ने घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। इसके बावजूद लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। नगर की कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां 20 साल बाद भी नगर पालिका सरकारी पानी घरों तक नहीं पहुंचा सकी। यह स्थिति तब है जब 41 लाख के दो बोरिंग कराए गए, लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात, किसी को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

दरअसल, नगर की वेद विहार कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, वृंदावन सिटी, गणेशपुरम और जनता कॉलोनी में सरकारी पानी नहीं पहुंचता है। यहां के लोग सबमर्सिबल या हैंडपंप से पानी की पूर्ति कर रहे हैं। इन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए पालिका की ओर से वर्ष 2017 में सराय पीरजादगान से होकर गुजर रहे नाले की बराबर में बोरिंग कराया गया था। गंदा पानी आने की वजह से इसे फेल कर दिया गया। वर्ष 2024 की शुरूआत में इसके बराबर में दूसरा बोरिंग कराया। सप्लाई चालू होते ही पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने लगी। इसे भी बंद करना पड़ा। दोनों पर करीब 41 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें