फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व बीडीसी सहित मुस्लिमों ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विधानसभा चुनाव की निकटता के साथ दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी श्रंखला में मुस्लिम बाहुल्य गांव सांगाठेड़ा के पूर्व प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन

गांव सांगाठेड़ा में पूर्व ग्राम प्रधान वादिल हसन की बैठक में आहूत कार्यक्रम में विधायक कीरत सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान वादिल हसन, बीडीसी रिजवान मलिक, पूर्व बीडीसी रफला सिंह, खुर्शीद व ग्राम पंचायत सदस्यों सलीम, दिलशाद, इरफान, राजेश, हाजी कामिल, श्रवण कुमार, खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में सपा छोड़कर ग्रामीणों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने इन सभी को भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि उनका पूरा सम्मान रखा जाएगा। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य ताराचंद कोरी ने की। संचालन भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य योगेश रोहिला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें