संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार द्वारा विकासखंड नागल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी के कक्ष में अच्छे कार्यों के फोटो अव्यवस्थित रूप से लगे हुए मिले। इसके अलावा मंडलायुक्त द्वारा दिए निर्देशों का पालन होता नहीं मिला। वॉलीबाल कोट के संबंध कोई कार्य होता नहीं मिला। कार्यालय की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान शौचालय में भी विभिन्न खामियां मिलीं। कई कार्य पूर्ण न होने पर स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि रामपुर मनिहारान में जिस ठेकेदार द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसको काली सूची में डाला गया था। वही ठेकेदार नागल विकासखंड के कार्य कर रहा है। इस पर सीडीओेेेे ने फटकार लगाते हुए कार्य को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यालय में कनिष्ठ के अभिलेखों खामियां मिली हैं। पंजिका के पन्ने फटे हुए मिले। इसको लेकर सीडीओ ने पटल सहायक कुलदीप को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। स्थापना पटल पर सभी अभिलेख अव्यवस्थित ढंग रखे मिले। जांच में पता लगा कि पटल सहायक द्वारा शासकीय में रुचि नहीं ली जा रही है। इसको लेकर सीडीओ ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।