उन्होंने हा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक त्यागी समाज अपना सौ प्रतिशत वोट भाजपा को ही देता आ रहा है लेकिन, भाजपा ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तैयार कर दें वरना बहिष्कार के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में बैठे कुछ लोग समाज का शोषण कर रहे हैं ऐसे लोगों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने देवबंद की धरती से भाजपा समेत देश के अन्य राजनीतिक दलों के हाईकमान को सीधा संदेश दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों में से छह लोकसभा सीट तय कर दें, वरना त्यागी समाज का वोट उनको अबकी बार मिलने वाला नहीं है।
जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी और दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज किसी का गुलाम नहीं है। समाज अपने भाग्य का फैसला अब खुद करेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी और शिवकुमार त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच का समाज है लेकिन, इसकी कमजोरी का राजनीतिक दल लाभ न उठाएं। महापंचायत को अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, ऋषभ त्यागी, अनुज त्यागी, अजय त्यागी, शिवमणि त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रदीप त्यागी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी गंगाशरण त्यागी और संचालन सौराज त्यागी ने किया।
महापंचायत को लेकर देवबंद में बरती गई विशेष सतर्कता, तैनात रहे अधिकारी
महापंचायत को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा, जहां एक ओर एसपी देहात सागर जैन और एडीएम प्रशासन देवबंद में मौजूद रहे तो वहीं दूसरी ओर एसडीएम अंकुर वर्मा व सीओ देवबंद समय-समय पर महापंचायत का पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते रहे। इस दौरान जुम्मे की नमाज को लेकर जारी किए गए अलर्ट और महापंचायत को देखते हुए देवबंद में भी विशेष सतर्कता बरती गई। खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पल-पल की अपडेट सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक देते रहे।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट