फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सपा को लगेगा तगड़ा झटका, भाजपा में जाएंगे पूर्व मंत्री समेत कई नेता, सियासी गलियारों में खलबली

Fri, 02 Feb 2024 03:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं। उनके साथ कई और नेता भी भाजपा में जा सकते हैं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सहारनपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसमें राजनीतिज्ञों के पाला बदलने की कवायद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार में दो बार राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग का सपा छोड़कर भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके भाजपा में जाने से सपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। संजय गर्ग सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं।

बताया गया कि विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग को प्रखर वक्ता माना जाता है। चर्चा है कि संजय गर्ग के साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य के भी भाजपा में जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

वहीं, चर्चाओं के बीच सपा ने हाल ही में उनके नजदीकी महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह हो हटाकर हाजी नवाब अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में उनकी एंट्री भाजपा में हो सकती है। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें