फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लालच में मामा को उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला रमजानपुरा में भांजे ने संपत्ति के लालच में दोस्त के साथ मिलकर मामा की गला दबाकर हत्या कर दी। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी ने जांच की। शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया था तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमजानपुरा निवासी तहसीन उर्फ राजा (56) के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति थी। तहसीन ने दो शादी की थी। एक पत्नी की मौत हो चुकी और दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी। दूसरी पत्नी एक बेटी के साथ अलग रहती है। पुत्र न होने के वजह से तहसीन ने अपने पास थाना चिलकाना के गांव नन्हेड़ा निवासी अपने भांजे सुबहान को रख लिया था। तहसीन की बहन भी उसके साथ ही रहती थी।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि तहसीन अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अलग रह रही पत्नी और बेटी के नाम करना चाहता था, लेकिन सुबहान दबाव बना रहा था कि पूरी संपत्ति उसके नाम की जाए, लेकिन तहसीन ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद सुबहान ने मामा की हत्या करने की प्लानिंग की। शनिवार की रात अपने एक दोस्त मोहसिन के साथ मिलकर घर में सोते समय मामा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को कमरे से बाहर निकालकर रख दिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जानकारी दी कि गई तहसीन की बीमारी की वजह से मौत हुई है, लेकिन इस पर पुलिस को शक हुआ। एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौका-मुआयना किया। शक के आधार पर पुलिस ने सुबहान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दोस्त के साथ मामा की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें